फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो रूटों पर पांच बसों का अनुबंध, यात्रियों को राहत

Sat, 05 Jul 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ और फतेहपुर रूट पर बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अनुबंध समाप्त होने के कारण घटकर 89 बसों पर आ गई संख्या को बढ़ाते हुए परिवहन निगम ने इन दो व्यस्त रूटों पर पांच नई बसों से अनुबंध किया है। इनमें चार बसों का संचालन शुरू हो गया है जबकि एक बस का संचालन आगामी दो दिनों में शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

देवा रोड स्थित बस स्टेशन से एक साल पहले तक करीब 112 बसों का संचालन होता था। अनुबंध खत्म होने के कारण इन बसों की संख्या कम होकर 89 रह गई थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा था। उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र के बाद परिवहन निगम ने पांच में से चार बसों का संचालन शुरू करा दिया है। यह बसें लखनऊ-खेतासराय, लखनऊ-फतेहपुर और बाराबंकी-लखनऊ रूट पर संचालित की जा रही हैं।
विशेषतौर पर बाराबंकी-लखनऊ रूट पर यात्रियों की भारी आवाजाही को देखते हुए इन बसों के संचालन को प्राथमिकता दी गई है। इससे प्रतिदिन करीब 600 यात्रियों को सुविधा मिल रही है। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विभागीय स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मिलेंगी 20 नई बसें, रूट सर्वे शुरू
गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की कमी के कारण यात्रियों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों से यात्रा करने की परेशानी उठाना पड़ती है। इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए परिवहन निगम ने बाराबंकी डिपो को 20 नई बसें देने का निर्णय लिया है। एआरएम ने बताया कि नई बसों के संचालन के लिए रूट सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। नई बसों के संचालन से यात्रियों को यात्रा में और अधिक आराम और सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें