फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं की दिखी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। जनता इण्टर कॉलेज बदोसरायं में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी विज्ञान व तकनीकी को प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदर्शित कर नए-नए आविष्कारों का मॉडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। पर्यावरण सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए प्रदूषण नियंत्रण व अधिक से अधिक वृक्ष लगाने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। वहीं प्रदर्शनी का उद्घाटन राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर के प्राचार्य डॉ. विजयकृष्ण यादव ने फीता काटकर किया।
14 स्थानों पर लगाए गए दर्जनों छोटे-बड़े आविष्कार एवं विज्ञान के मॉडल को देखा। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अमन गुप्ता व द्वितीय स्थान पर शिवानी मौर्या तथा तृतीय स्थान पर शुभम मौर्य रहे। इस संबंध में प्रधानाचार्य रामकिशुन ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राएं जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें