फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे के धमाके की 15 मिनट तक गूंजती रही आवाजें

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर पटाखों के धमाके के बाद करीब 15 मिनट तक रह रहकर आवाजें आती रही। जिसके बाद गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मो. इकबाल के घर पहुंची। जहां से बरामद पटाखे आदि के साथ उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

धमाके की यह वारदात रामनगर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में हुई। यहां के मो. इकबाल शादी- पार्टी में आतिशबाजी दगाने का काम करता था। जिसको लेकर लाए गए पटाखों को बृहस्पतिवार की दोपहर धूप में सूखा रहा था। इसी दौरान अचानक पटाखों से धमाके होने लगे। करीब 15 मिनट तक इसकी आवाजें आती रही। जिसको लेकर ग्रामीण सहम गए। सूचना पाकर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक पटाखे के मलबे को नीचे गिराकर बुझा दिया गया। जिसके बाद पुलिस मो. इकबाल को घर में मिले पटाखों के साथ पकड़कर कोतवाली ले आई।
पुलिस के मुताबिक इकबाल आतिशबाजी दगाने का काम करता था। छत पर पटाखे सुखाते समय धमाके की आवाज हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि रामनगर के इब्राहिम पुर गांव में धमाके की सूचना मिली थी। यहां पर बिना लाइसेंस के आतिशबाजी बनाने का काम इकबाल करता था। जिसके पास से 15 किलो पटाखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र में आतिशबाजी छुड़ाने का काम करने वाले के घर सुबह पटाखे सूखाते समय दग गए थे। यह पटाखे सूरतगंज के लाइसेंसी इकबाल से खरीद कर लाए गए थे। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी इकबाल के भाई को दो साल पहले लखनऊ पुलिस ने दंगा भड़काने के मामले मेें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ऐसे में पुलिस ने धमाके के बाद इकबाल के घर हुए विस्फोट को पूरी गंभीरता से लेते हुए एलआईयू और क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस के साथ सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रामनगर विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि पंद्रह किलो आतिशबाजी ही बरामद हुई है और अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें