फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिना बिजली रात भर परेशान रहे उपभोक्ता

Thu, 23 Apr 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भीषण गर्मी के कारण बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मर में खराबी से मंगलवार रात फतेहपुर व सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में कई घंटे बिजली गुल रही। जिला मुख्यालय पर भी रात में लोकल फाल्ट के कारण कई मोहल्लों में बिजली नहीं रही। इससे लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

शहर के हजाराबाग निवासी विनय कुमार दीक्षित ने बताया कि उनकी कॉलोनी तथा महुआरी पुरवा, विजय नगर और दशहराबाग क्षेत्र में मंगलवार रात बारह से तीन बजे के मध्य बिजली कई बार गुल हुई। नेहरू नगर निवासी हर्ष वर्धन ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे बिजली कटी। डेढ़ बजे आई और दस मिनट बाद फिर चली गई।
इसके बाद करीब आधे घंटे बाद बिजली बहाल हुई। फतेहपुर नगर के कई वार्डों में भी विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी हुई। मोहल्लेवासी घरों के बाहर बैठकर आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरा
सिरौलीगौसपुर में रामनगर विद्युत वितरण केंद्र के डूडी फीडर पर भवानीगंज गांव के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक यूकेलिप्टस का पेड़ तेज हवाओं से टूटकर गिर गया। इससे विद्युत पोल टूट गया। क्षेत्र के 35 गांव की 65 हजार आबादी छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से परेशान रही। अधिशासी अभियंता हरप्रीत सिंह ने बताया कि नया पोल लगाकर आपूर्ति चालू कर दी गई है।


फतेहपुर में 10 घंटे बिजली ठप
फतेहपुर नगर के ब्राह्मणी टोला व फैयाजपुरा वार्ड में रात बारह बजे से और काजीपुर वार्ड में सुबह चार बजे से बिजली बाधित रही। बढ़ती विद्युत मांग के चलते ट्रांसफार्मर में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई। रात भर बिजली गुल रहने से घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के एक फेस पर ओवरलोड होने के कारण फाल्ट हुआ था। फाल्ट सही कराकर आपूर्ति शुरू कर दी गई है।


33 केवी लाइन फेल, 125 गांवों में डेढ़ घंटा आपूर्ति रही बाधित

विद्युत उपकेंद्र कोठी की 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट आने से बुधवार शाम करीब छह बजे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। बसनी, मीरापुर, मदारपुर, लाखुपुर, बुधनई, कैसरगंज, बिबियापुर सहित करीब 125 गांवों में अंधेरा छा गया, जिससे पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई। जेई अंकित कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन में खराबी के कारण बाधा आई थी। फाल्ट दूर कर करीब डेढ़ घंटे बाद सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें