फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गैस के लिए बारिश में भी डटे रहे उपभोक्ता

Sat, 21 Mar 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के घंटाघर के निकट गैस वितरण केंद्र शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे तक नहीं खुला। इस दौरान काफी संख्या में उपभोक्ता डटे रहे। बारिश भी हुई फिर लोग गैस के इंतजार में रुके थे। रिजवान ने बताया कि ईद है। घर में सिलिंडर एक ही है। दो दिन पहले बुकिंग कराई थी। अभी तक नहीं मिला। रमेश कुमार ने बताया कि दो दिन से इंडक्शन में खिचड़ी-तहरी बन रही है। नवरात्र भी चल रहे हैं। गैस बुकिंग के बाद डिलीवरी की आज तिथि है लेकिन साढ़े 10 बजे तक वितरण केंद्र नहीं खुला। इसी तरह अन्य उपभोक्ता परेशान रहे। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि गैस वितरण किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर गैस मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें