फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 237 वाहन अनफिट, होगी कड़ी निगरानी

Sat, 21 Mar 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। स्कूल वाहनों की सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। जिले में कुल पंजीकृत स्कूल वाहन 1201 हैं, जिनमें 584 स्कूल बस और 617 स्कूल वैन शामिल हैं। इनमें से 237 वाहन अपनी फिटनेस अवधि पूरी कर चुके हैं, जिनमें 84 स्कूल बस और 153 वैन शामिल हैं।
विज्ञापन

फिटनेस समाप्त होने के बावजूद कई वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 46 बसों और 96 वैन का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। यह कदम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि एक अप्रैल से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान स्कूल बस और वैनों की फिटनेस, चालक का लाइसेंस, वाहन दस्तावेज और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित अन्य नियमों की कड़ी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें