रामनगर। सरयू नदी का जलस्तर घटने के साथ ही 1200 मीटर लंबे डबल लेन अस्थायी पुल का निर्माण तेज हो गया है। यह पुल स्थायी पुल की नींव तैयार करने वाली मशीनों के लिए मार्ग बनाएगा। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी प्रेशर मशीनों से लोहे के पाइप जमीन में गाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
इसके ऊपर नट-बोल्ट कसकर प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है, साथ ही जरूरत के अनुसार वेल्डिंग भी की जा रही है। नदी में पूर्व में हुई कटान को देखते हुए निर्माण स्थल पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। (संवाद)