फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी : उपेंद्र

Sun, 10 Dec 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भाजपाइयों ने शनिवार को कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ सांसद उपेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर गन्ना कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और भ्रष्टाचार पुतला फूंका। प्रदर्शन में शामिल सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार की काली कमाई से अपनी जेब भर रहे हैं। कांग्रेस और उसके गठबंधन में शामिल दल भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हैं।
विज्ञापन



एक तरफ कांग्रेस के नेतृत्व में घमंडिया गठबंधन है। जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट-घसोट और दलाली की गारंटी है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत बनाने की गारंटी है। कहा कि प्रधानमंत्री देश से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। जनता की गाढ़ी कमाई को जिसने भी लूटा है, उसे पाई-पाई जनता को लौटाना होगा।


राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के सांसद के पास 200 करोड़ के भ्रष्टाचार की नकदी पकड़ी गयी है। ये कांग्रेस के भ्रष्टाचार की एक बानगी मात्र है। कांग्रेस का नेहरू-गांधी परिवार देश का सर्वाधिक भ्रष्टाचारी परिवार है। एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को भ्रष्टाचार का एटीएम बना दिया है। विधायक दिनेश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने भी संबोधित किया। उसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, अम्बरीश रावत, संदीप गुप्ता, गुरु शरण लोधी, विजय आनंद बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें