फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बाद भाजपा सरकार का जाना तय : सचिन

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। कांग्रेसी नेेता व राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव बाद भाजपा सरकार का जाना तय है। योगी जी जहां देखो वहां कहते हैं डबल इंजन की सरकार, डबल इंजन की सरकार, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने क्या किया ये कहीं दिखाई नहीं देता। 10 मार्च को प्रदेेश और 2024 के चुनाव में केंद्र सरकार का इंजन सीज होना तय हैं। पायलट सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवार तनुज पुनिया के समर्थन में जैदपुर कस्बे के वसीनगर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सचिन ने कहा कि पांच साल में बसपा और सपा के नेता घर से नहीं निकले। पांच सालों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोड पर उतरकर संघर्ष किया है यहीं वजह है कि कांग्रेस के 18 हजार कार्यकर्ताओं पर केस भी दर्ज हुए हैं। कांग्रेस संघर्ष करने वाली पार्टी है। कहा कि जाति धर्म से ऊपर हटकर हम लोगों को एक शिक्षित और पढ़े लिखे नौजवान को यहां से विधायक बनाकर सदन में भेजना है।
उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर एक हजार रुपये का, पेट्रोल सौ रुपये के ऊपर हो गया। कोरोना काल में जब करोड़ों मजदूर पलायन कर गए तब उनसे पूछने वाला कोई नहीं था। उस वक्त कांग्रेस पार्टी ने सड़क पर उतरकर काम किया है। उत्तर प्रदेश की सरकार कानून की सीमाएं लांघ काम कर रही है। वह मस्जिद-मंदिर की बात कर रहे हैं, 80 और 20 की बात कर रहे हैं। लेकिन विकास की बात कहीं नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बार-बार उत्तर प्रदेश का दौरा क्यों कर रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि अगर उत्तर प्रदेश में डबल इंजन का एक इंजन सीज हो गया तो अगला इंजन 2024 में सीज हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुझे फख्र है कि इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 400 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रही है और इस चुनाव में एक नई इबारत लिखने जा रही है। कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ निजीकरण कर रही और अपने दोस्तों के लिए काम कर रही है। भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। इसलिए जनता अब भाजपा से पीछा छुड़ाना चाहती है।
किसी के बहकावे और लालच में न आकर अपना वोट खराब न करें और कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दें जो आपके हर वक्त काम आ सके। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया, जिलाध्यक्ष मोहसिन, अमरनाथ मिश्रा, विजयपाल गौतम, सरजू शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं सपा नेता कदीम सिद्दीकी ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें