फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेंगी खाद की दुकानें

Mon, 08 Feb 2016 11:43 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्टिलाइजर्स एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को खाद की सभी दुकानें बंद रहेंगी। एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री संजीव अग्रवाल की अध्यक्ष में बैठक कर व्यापरियों ने यह निर्णय लिया। भारत सरकार की फर्टीलाइजर के लाइसेंस के लिए कृषि स्नातक की अनिवार्यता की नीति का पुरजोर विरोध किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को कस्बे में फर्टिलाइजर्स एसोसिएसन की बैठक में खाद व्यापारियों ने भारत सरकार से स्नातक को फर्टिलाइजर्स लाइसेंस देने की नीति पर पुनर्विचार कर बीस वर्ष से चले आ रहे एजेंट कमीन को बढ़ाए जाने की मांग की है। प्रांतीय महामंत्री संजीव अग्रवाल ने कहा मंगलवार को संपूर्ण भारत में बंदी की घोषणा की गई जिसमें सभी खाद व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर केंद्र सरकार की नीति का विरोध करेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद चौरसिया, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें