फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीधे सुनी जाएंगी शिकायतें, स्कूलों में लगी शिकायत पेटिका

Wed, 20 Aug 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सरकारी स्कूलों में बच्चे अब अपनी परेशानी व समस्याएं बिना किसी झिझक व भय के बता सकेंगे। उनकी समस्याएं सीधे सुनी जाएंगी। इसके लिए हर विद्यालय में शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। विद्यार्थियों को बस अपनी परेशानी व शिकायत लिखकर इस पेटिका में डालना होगी।
विज्ञापन

शिकायत पेटिका में आने वाली विद्यार्थियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए स्कूल स्तर पर ही एक चार सदस्यीय आंतरिक समिति बनाई जाएगी। इस समिति के अध्यक्ष प्रधानाचार्य होंगे।समिति में एक नोडल अधिकारी और दो नामित शिक्षक सदस्य भी रहेंगे। यह समिति समय-समय पर शिकायत पेटिका खोलकर उसमें मिलने वाली शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण की कार्रवाई करेगी।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि ब्लॉक और जिला स्तर पर भी ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिससे बच्चों की शिकायतों की समीक्षा और कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

बताया कि शिकायत पेटिका हर विद्यालय में अनिवार्य रूप से रखी होनी चाहिए, ताकि छात्र बिना संकोच अपनी समस्या बता सके। किसी भी छात्र पर शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। साथ ही आरटीई नियमों के उल्लंघन पर भी जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें