फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हैंडओवर का इंतजार कर रहा कॉमन सर्विस सेंटर

Wed, 10 Dec 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर तहसील के बारोलिया गांव में  बंद पड़ा केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया ई कॉमन सेंटर ।
विज्ञापन
कोटवाधाम। क्षेत्र के पारिजात धाम बरोलिया में करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये से ई-कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण कराया गया है। इसे अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया, जिसके चलते भवन जर्जर होने लगा है। जिम्मेदारों द्वारा ध्यान न दिए जाने की वजह से लोगों को डिजिटल सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


बरोलिया स्थित पारिजात वृक्ष के मुख्य गेट पर वर्ष 2021 में ई-कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से कराया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में होने वाली डिजिटल सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को निशुल्क दिलाना है। भवन हैंडओवर न होने से इसका संचालन नहीं हो पा रहा और न ही इसकी देखरेख हो पा रही है। इस सेंटर के शुरू होने से तराई के लोगों को ऑनलाइन खसरा, खतौनी, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र सहित अन्य कई सुविधा निशुल्क मिल जाती। यहां पर सभी जरूरी उपकरण भी पहुंच चुके हैं। गांव के अंकुर, उदयराज, सोनू, अंकित देशराज आदि ने बताया कि यदि सीएससी को शुरू कर दिया जाए तो ज्यादातर सुविधाएं उन्हें गांव में ही मिल जाया करेंगी। एसडीएम प्रीति सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जल्द ही सीएससी का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें