फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घटिया मिला 800 लीटर साॅस कराया नष्ट, दो नमूने भरे

विज्ञापन
शहर ​स्थित बेकरी की दुकान पर जांच करती एफएसडीए की टीम। 
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएम के निर्देश पर एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने हैदरगढ़ के संभल खेड़ा स्थित बम भोला इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीब 800 लीटर घटिया सॉस मिलने पर उसे नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत करीब 32 हजार रुपये बताई गई। इस दौरान खाद्य काराेबार का लाइसेंस न होने पर प्रतिष्ठान को बंद करा दिया गया। सॉस व चिल्ली सॉस के दो नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने टिकैतगंज स्थित मेसर्स कंचन ट्रेडर्स, कुर्सी स्थित मो. जामिल की तेल चक्की, अमरसंडा स्थित गुड्डू मिष्ठान भंडार, टंडवा स्थित अमित कुमार की किराना दुकान का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर सुधार का नोटिस जारी किया गया। वहीं रामसनेहीघाट के मलुआमऊ में संचालित मनीराम आटा तेल चक्की बिना लाइसेंस संचालित पाए जाने पर बंद कराया गया। अहमदपुर टोल प्लाजा स्थित रामायणी फूड प्लाजा का निरीक्षण कर कमियां मिलने पर सुधार का नोटिस दिया गया। शहर स्थित शेरे पंजाब रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय, पल्लवी तिवारी, अर्शी फारूकी, अनुराधा मिश्रा, सलिल सिंह, भगौती प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें