फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 179 विद्यालयों की समिति सदस्यों को मिला प्रशिक्षण

Thu, 12 Mar 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ब्लॉक बंकी के सभी परिषदीय विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य सचिवों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम कुरौली स्थित एक स्कूल परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व बीईओ चंद्रशेखर यादव ने किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समिति के सदस्यों को विद्यालयों के सुचारु संचालन, बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में प्रमुख प्रशिक्षकों राजेंद्र सिंह, संतोष त्रिवेदी और वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने समिति के सदस्यों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में 179 विद्यालयों के अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक और अन्य सदस्य सक्रिय रूप से भाग लिए। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के विकास में सहयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें