कोठी। सिद्धौर ब्लॉक के बीरापुर गांव में बुधवार को श्री रुद्रमहायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हुआ। इससे पहले सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गांव से गोमती घाट तक यात्रा की। धार्मिक जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के बाद आयोजक संतोष शुक्ला परिवार सहित जल लेकर कथा पंडाल पहुंचे। यहां पंचांग पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा और प्रवाचक परम वैष्णव संत श्रीरामजी शास्त्री ने श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। आयोजन में सर्वेश शुक्ला, आनंद शुक्ला, राजेश कुमार, शिवाकांत, राजकुमार, अभिषेक शुक्ला, सियाराम शुक्ला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।