रामनगर। कुसौरा गांव में खेत की पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चकबंदी टीम के कर्मचारियों से भी अभद्रता की गई। सहायक चकबंदी अधिकारी आदित्य नारायण की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को गांव में पैमाइश के लिए टीम पहुंची थी।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोसी गांव इब्राहिमपुर निवासी दिनेश, उमेश, प्रवेश, सर्वेश और दूसरे पक्ष के रामनिवास तिवारी अपने पुत्रों के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। बताया गया कि मौके पर दोनों पक्षों का न तो कोई चक था और न ही उनकी जमीन की पैमाइश की जा रही थी। इसके बावजूद उन्होंने चकबंदी कर्मचारियों से अभद्रता की। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।