फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाइक व टेंपो में भिड़ंत, युवक की मौत, दो घायल

Fri, 08 Nov 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र कुर्सी में बुधवार रात बाइक व टेंपो में भिड़ंत हो गई। बाइक पर बिना हेलमेट लगाए तीन युवक सवार थे जिनमें से एक की मौत हो गई व दो घायल हो गए। घायलों में से एक नेपाल का रहने वाला है।
विज्ञापन


हादसा बुधवार रात लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर उमरा तिराहे के पास हुआ। अंसार नगर गांव निवासी वहाजुल (24), इरशाद (20) व नेपाल के अंबरपुर निवासी निखिल (25) एक ही बाइक से अनवारी बाजार गए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। उमरा तिराहे के पास सामने से आ रहे टेंपो से बाइक की भिड़ंत हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तीनों घायलों को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने तीनों को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान वहाजुल की मौत हो गई। बताते हैं कि नेपाल का युवक निखिल क्षेत्र में मजदूरी करके जीवन यापन करता है। थानाध्यक्ष कुर्सी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें