फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खुलेआम बिक रहा कोडीनयुक्त कफ सिरप

Sun, 14 Dec 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा। कस्बा सहित क्षेत्र के आसपास कई स्थानों पर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। क्षेत्र के तमाम दवाखाने नशाखाने के रूप में चर्चित हो गए हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत देवा और उसके आसपास करीब चार दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर हैं। बताते हैं कि कस्बे के कई दवाखाने (मेडिकल स्टोर) वर्तमान में जमकर कोडीनयुक्त सिरप बेच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कोडीनयुक्त प्रतिबंधित कफ सिरप को इन दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक को डेढ़ सौ से 200 रुपये तक में बिना किसी परचे बेच दी जा रही है। इसके अलावा प्रतिबंध एनआरएक्स की गोलियां अल्प्राजोलम, स्पास्मो पैराक्सीवान आदि दवाओं की बिक्री भी धड़ल्ले से की जा रही है। वर्तमान समय में कस्बे के सुनसान इलाकों में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की खाली पड़ी शीशियां इस बात की ओर इशारा करती हैं कि किस तरह से क्षेत्र में खुलेआम इनका इस्तेमाल हो रहा है। इन दवाओं को बेचने के लिए चर्चित कुछ मेडिकल स्टरों से यह दवाएं आसानी से मिल जा रही हैं। जानकार सूत्रों की मानें तो इस श्रेणी में आने वाले कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकान के अलावा इन दवाओं को बड़े पैमाने पर स्टॉक करने के लिए अलग से गोदाम ले रखे हैं। जो समय-समय पर बदल दिए जाते हैं। कस्बे के एनपीडी गेस्ट हाउस के निकट नालियों में सिरप की खाली शीशियां पड़ी मिली हैं। यहां पर नालियों में पड़ी अधिकतर खाली शीशियां रेक्सले-टी नामक कफ सिरप की हैं। इसमें कोडीन फास्फेट और ट्रिपरोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड का मिश्रण पाया जाता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रात के समय कुछ नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग वहां पहुंचते हैं। कफ सीरप पीते हैं और खाली शीशियां नालियों में फेंककर चले जाते हैं।
वर्जन
कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसकी जांच के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जांच में यदि ऐसा पाया जाता है ताे संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिया बानो, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें