सीओ सिटी श्रीपाल सिंह को हटा दिया गया है। उनको हैदरगढ़ सर्किल का चार्ज दिया गया है जबकि हैदरगढ़ सीओ तौकीर अहमद खान को शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल में कई थानों में चौकी इंचार्ज भी बदले गए हैं। हालांकि एसपी ने इसे फेरबदल की सामान्य प्रक्रिया बताया है।
एसपी अब्दुल हमीद ने रविवार की रात सीओ सिटी श्रीपाल यादव को यहां से हटाते हुए सीओ हैदरगढ़ की जिम्मेदारी दी है। वहीं सीओ हैदरगढ़ रहे तौकीर अहमद खान को सीओ सिटी बनाया गया है। कप्तान ने कई थानों में चौकी इंचार्ज भी बदले हैं। इनमें माती चौकी प्रभारी विजय यादव को देवा कोतवाली भेजा गया है। जबकि शहर के गदिया चौकी इंचार्ज सतीश यादव को माती चौकी इंचार्ज व सतरिख थाने में तैनात एसआई मनीष सिंह गदिया चौकी प्रभारी बनाया है। देवा कोतवाली में तैनात दरोगा शफाकउल्ला खां को बड्डूपुर थाने की भगौली चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि भगौली चौकी प्रभारी नंदकिशोर को बड्डूपुर थाने भेजा गया है।
वहीं सर्विलांस सेल प्रभारी रहे संतोष सिंह को असंद्रा थाने की दिलावलपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है यहां रहे शिवनेत्र सिंह को सर्विलांस सेल प्रभारी बनाया है। एसआई जेपी चौबे को एएसपी उत्तरी का पेशकार बनाया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से दरोगा इंद्रजीत आर्या को कुर्सी थाने व कुर्सी थाने में रहे एसआई अतुल श्रीवास्तव को देवा कोतवाली में तैनाती दी गई है। एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि सीओ और चौकी प्रभारियों का फेरबदल एक सामान्य प्रक्रिया है।