फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसानेश्वर मंदिर में भगदड़: सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट, कमिश्नर-IG व राज्यमंत्री ने मौका मुआयना कर लिया जायजा

Mon, 28 Jul 2025 01:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में भगदड़ मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने रिपोर्ट तलब की है। घटना के बाद कमिश्नर-IG व राज्यमंत्री ने मौका मुआयना करके जायजा लिया। अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। 
विज्ञापन
अवसानेश्वर मंदिर में भगदड़: सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में अवसानेश्वर महादेव मंदिर में रविवार की आधी रात टिनशेड के पोल में करंट आने से भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, 38 घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर जांच रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन


इसके बाद अयोध्या मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीएम-एसपी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। उन्होंने घटना के समय मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से बात की। मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। 

Trending Videos

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

व्यवस्थाओं की पुनः समीक्षा की जा रही है

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात करके उनका हाल जाना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दने का आश्वासन दिया। घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से मौके की निगरानी बढ़ा दी गई है। व्यवस्थाओं की पुनः समीक्षा की जा रही है।

सावन के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर में आधी रात से ही भीड़ लगी थी। गोमती नदी में स्नान करके श्रद्धालु 12 बजे से ही मंदिर की तरफ बढ़ते गए और लाइन लगती गई। मंदिर परिसर और बाहर का क्षेत्र श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गया। आधी रात 1.30 बजे मंदिर के कपाट खुले तो श्रद्धालु बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ने लगे। 
विज्ञापन

अवसानेश्वर मंदिर में जानकारी लेते डीएम-एसपी, प्रशांत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भीड़ अधिक होने से भगदड़ की स्थिति बन गई

करीब आधे घंटे बाद लगभग 2.00 बजे मंदिर के बाहर गैलरी में लगे टिन शेड के पोल में करंट उतर गया। झटका लगा तो श्रद्धालु बचाव के लिए पोल से दूर भागने लगे। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ ही देर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा। लोगों को समझाकर शांत किया जाता, तब तक अफरातफरी बढ़ गई थी। 

पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। सभी को सीएचसी हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज भेजा गया। वहां डॉक्टरों और स्टाफ ने तत्काल इलाज शुरू किया। त्रिवेदीगंज सीएचसी में लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी प्रशांत (22) और एक अन्य युवक की मौत हो गई। बाकी 38 घायलों में से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें