फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीएम आज राम सरन वर्मा के खेत से करेंगे किसान पाठशाला का शुभारंभ

Fri, 12 Dec 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हरख ब्लॉक के दौलतपुर स्थित प्रगतिशील किसान पद्मश्री राम सरन वर्मा के खेत में आधुनिक खेती पर बात करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुबह 10 बजे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा बृहस्पतिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लिया। कृषि मंत्री ने बताया कि यह पहला मौका है जब प्रदेश भर में आयोजित होने वाली किसान पाठशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री, प्रगतिशील किसान राम सरन के खेत से करेंगे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने राम सरन वर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने समय के साथ आधुनिक खेती का सफल मॉडल तैयार किया है। उन्होंने धान और गेहूं के साथ ही आलू, टमाटर, केला व मेंथा के अलावा तरबूज व खरबूज जैसी फल एवं सब्जी की फसलों का उत्पादन कर खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाया है। इनके खेत से प्रदेश भर के किसानों को उन्नत और लाभकारी खेती का संदेश मिलेगा।
कृषि मंत्री ने राम सरन के कृषि फार्म पर लगी फसलों की ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए। कहा कि खेती के साथ ही किसान पाठशाला और किसान सम्मेलन की भी वीडियोग्राफी तैयार कराई जाए, ताकि इसे अन्य किसानों को दिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने राम सरन के कृषि फार्म पर लगी आलू, टमाटर और केला की फसलें भी देखीं। राम सरन ने उन्हें आलू की पांच प्रजातियों की खेती और केला तथा टमाटर की फसल से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन ने कृषि मंत्री का स्वागत करके उनके जन्मदिन की बधाई दी। कृषि मंत्री ने भी राम सिंह को जिलाध्यक्ष बनने की बधाई दी। युवा मोर्चा के जिलामंत्री अरुण रावत, जयदीप सिंह सिद्धू व रोहित सिंह आदि ने भी कृषि मंत्री का स्वागत किया।
बाक्स-
डीएम व एसपी ने की ब्रीफ्रिंग
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अधीनस्थ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक कर ब्रीफिंग दी। डीएम ने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी जिस स्थान पर लगी है, वे कार्यक्रम समाप्त होने और सभी लोगों के वहां से निकलने तक उस स्थान से नहीं हटेंगे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आसपास के खेतों में लगी झटका करंट मशीनें (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) तुरंत बंद कराने के निर्देश दिए। हेलीपैड के पास बैरीकेडिंग की मजबूती सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने बारीकी से हर पहलू पर समझाया ताकि मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड, किसान पाठशाला और सम्मेलन स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें