फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की चुनावी सभा आज, रूट बदला रहेगा

Thu, 23 Nov 2017 10:58 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
सीएम योगी
विज्ञापन
शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। जिसको लेकर शहर में भारी वाहनों का तीन घंटे रोक दिया जाएगा। ऐसे में बस यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन से कार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीआईसी मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने दस बजे निकलेंगे। इस बीच शहर में जाम न लगने पाए इसके लिए जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने एआरएम को भारी वाहनों को तीन घंटे तक जिले में प्रवेश न कराने को कहा है।

बृहस्पतिवार को डीएम का आदेश मिलते ही एआरएम एके सिंह रूटों का चयन कर प्रस्ताव जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि रामनगर से लखनऊ जाने वाली बसों को रामनगर तिराहा पर रोकते हुए बाराबंकी की सवारियों को वहीं उतार बाईपास होते हुए लखनऊ निकाला जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ से आने वाली बसों को स्वास्तिक पेट्रोलपंप पर रोक वहीं से वापस कर दिया जाएगा व फतेहपुर देवा से आने वाली बसों को एफसीआई के पास रोक दिया जाएगा। लखनऊ जाने वाले यात्रियों को चिनहट मार्ग होते बसों से पहुंचाया जाएगा। सीएम का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बसें अपने निर्धारित रूट से चलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें