फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीएम ने योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 21 Jul 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीलोधेश्वर महादेवा धाम में सोमवार को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हेमकरण माथुर को 3.90 करोड़ का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जिन्हें सम्मानित किया उनमें प्रमुख रूप से शिवशंकर वर्मा कृषि यंत्र की चाबी, प्रमाण पत्र व 4 लाख का चेक दिया। इसी प्रकार छाया देवी को कृषि यंत्र के तहत चाबी, प्रमाण पत्र व 4 लाख का चेक दिया। वहीं मोहसिन मतीन को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत 10 लाख का चेक, मुकेश कुमार को इसी योजना के तहत 3.10 लाख का चेक दिया।
शांति देवी को विश्वकर्मा श्रम सम्मान के अंतर्गत सिलाई का टूल किट, नितेश वर्मा को सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक और मो. आलम को ओडीओपी के तहत 21 लाख का चेक दिया। इसके अलावा हेमकरण माथुर को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 3.90 करोड़ का चेक, हर्षिता वर्मा को इसी योजना के तहत को 15 लाख का चेक दिया।
विज्ञापन

प्रमेंद्र विक्रम सिंह को मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 11.80 लाख का चेक दिया। इसके अलावा आरती देवी, गायत्री देवी को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र दिया। आरती और अशोक कुमारी सिंह को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में सामुदायिक निवेश निधि के लिए 3.19 करोड़ का चेक दिया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से चमक उठे।

बच्चों का अन्नप्राशन, दिव्यांगों की दी ट्राइसाइकिल
दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और उन्हें खिलौने देकर दुलारा-पुचकारा। सीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से उनके मॉडल के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों को चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल प्रदान की। इस दौरान दिव्यांगजन विभाग, बाल विकास पुष्टाहार और कृषि विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर पहुंच लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली।

सड़क पर टहलते दिखे टिकट के दावेदार
जिले में भाजपा से टिकट मांगने वालों की लंबी फेहरिस्त है। कईयों का दावा है कि उन्हें टिकट मिल भी जाएगा, लेकिन सोमवार को सीएम योगी लोधेश्वर महादेवा में जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो यही टिकट के दावेदार मंच के आसपास नहीं दिखे। बल्कि अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर टहलते नजर आए।

दुकानें न बंद कराते तो होती अच्छी कमाई
सभा स्थल से करीब एक किमी से अधिक के दायरे में आने वाली करीब सभी दुकानों को बंद करा दिया गया था। योगी को सुनने के लिए आई भीड़ को इससे काफी दिक्कत हुई। उन्हें न तो पीने के लिए पानी मिल सका और न ही चाय और नाश्ता। दुकानदार भी काफी परेशान दिखे। दुकानदारों ने कहा कि कि दुकानें बंद न कराई गई तो आज अच्छी कमाई हो जाती।

पंडाल भरा होने से लौटने लगे लोग
योगी को सुुनने के लिए हजाराें की संख्या में लोग जुटे थे। इससे पहले की योगी की जनसभा शुरू होती लोग वापस जाने लगे। लोगों से जब पूछा गया कि वह वापस क्यों जा रहे हैं तो बोले की पंडाल पूरी तरह से भरा हुआ बाहर कहीं कोई इस प्रकार की व्यवस्था नहीं है कि बैठकर बाबा को सुना जा सके। बारिश भी हो रही है इसलिए हम लोगों के लिए वापस लौटना ही सबसे ज्यादा बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें