फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए रहे बादल, बढ़ी ठंड, पारा लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम का मिजाज शुक्रवार को कुछ बदला दिखा। दिन में बादल छाए रहने से हल्की धूप निकली। वहीं देर शाम ढलने के बाद हवा चलने से पारे में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान 23 डिग्री तो रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहने से ठंड का अहसास हुआ। शाम होते-होते सिहरन बढ़ गई, जिससे सबसे ज्यादा दिक्कतें दैनिक मजदूरों और रिक्शा चालकों को हुईं।
तीन स्थानों पर बनाए गए अस्थाई रैन बसेरे
पारे में गिरावट के साथ ही मजदूरों व रिक्शा चालकों की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं। हालांकि नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि लोगों को ठंड से बचाने के लिए तीन स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरे बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जबकि शहर में चिह्नित किए गए 15 प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। हालांकि अभी भी नाका सतरिख, बड़ेल चौराहा, रामसेवक चौराहा, पायनियर चौराहा, नीम चौराहा आदि पर अभी तक अलाव नहीं जलाए गए हैं।
ठंड से लोगों को बचाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में तीन स्थानों पर रैन बसेरा बना दिए गए हैं और अब तक चिह्नित 15 प्रमुख स्थानों पर अलाव भी जलवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

पवन कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें