फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रधनुषी छटा के बीच देवा महोत्सव का समापन

Sat, 07 Nov 2015 11:54 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रधनुषी छटा बिखरेती आतिशबाजी के साथ 11 दिवसीय देवा महोत्सव का समापन हो गया। शनिवार रात महोत्सव के समापन पर आकर्षक आतिशबाजी की गई। परंपरा के अनुसार आतिशबाजी के कार्यक्रम का एसपी अब्दुल हामिद की पत्नी वरीशा हामिद ने पटाखा जलाकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इसी केे साथ आसमानी चरखी, झूला, हवाई आतिशबाजी, अनार आदि पटाखों के विभिन्न रंगों से आसमान चमक उठा। इंद्रधनुषी रंगों ने आसमान पर मानों कब्जा कर लिया हो। तमाम रंगों की फुलझड़ी छोड़ते पटाखों की गूंज से महोत्सव रोशनी से भर गया। इसकी एक वजह आतिशबाजी की प्रतियोगिता भी रही।

एक दूसरे को पीछे छोड़ने के लिए आतिशबाजों ने आपस में होड़ लगी रही। इस होड़ में बाराबंकी शहर के निवासी आजम आतिशबाज ने बाजी मार ली। दूसरे नंबर पर जैदपुर के गुलाम वारिस व तृतीय स्थान पर जैदपुर के ही सरताज रहे। इससे पूर् डीएम, एसपी व मेला समिति के सदस्यों ने देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति की स्मारिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें