फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घर में फंदे से लटकी मिली कक्षा आठ की छात्रा, मौत

Sat, 01 Aug 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के टांड़ पुरवा गांव में बृहस्पतिवार देर रात किसान देवेंद्र कुमार की पुत्री अंकिता (14) फंदे से लटरी मिली। आननफानन में परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टांड़ पुरवा निवासी देवेंद्र कुमार की चार बेटियों में सबसे बड़ी अंकिता क्षेत्र के इंधौलिया स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक रात में जब परिवार के लोग घर के भीतर पहुंचे तो अंकिता कमरे में रस्सी के फंदे से लटकी मिली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ भी की। फिलहाल किसी भी परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। महज 15 वर्ष की किशोरी की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक है।
विज्ञापन

बड़ी बहन को खोने के बाद उसकी तीनों छोटी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि किसान पिता देवेंद्र कुमार और मां गहरे सदमे में हैं। ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं और कम उम्र में हुई इस मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें