फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस बार ईमेल हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के रजिस्ट्रार की आईडी पर भेजा गया। मामले की सूचना वजीरगंज पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्कवॉयड और बम निरोधक दस्ते के साथ सिविल कोर्ट में छानबीन की। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12:16 बजे भेजे गए ईमेल में लिखा था कि छह जिलेटिन बम से कोर्ट को उड़ाया जाएगा। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ईमेल में कहा गया था कि कोर्ट परिसर को खाली करा लें, सिर्फ बिल्डिंग को नुकसान पहुंचाना है। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वस्तु न मिलने पर पुलिस और कोर्ट के कर्मचारियों, अधिवक्ताओं ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि ईमेल प्रबाजानी लखनवी नाम की आईडी से भेजा गया था, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साइबर क्राइम सेल को भी मामले की जानकारी दी गई है। आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें