फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जनवासे से घर जा रहे बालक को एसयूवी ने रौंदा, मौत

Mon, 19 Feb 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम जनवासे से घर जा रहे बालक को तेज रफ्तार एसयूवी ने रौंद दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बालक को जिला अस्पताल लाया गया, यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एसयूवी फायर स्टेशन की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन




सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डूडी निवासी अवधेश का पुत्र अनित कुमार (11) बीती शाम गांव में आई एक बरात के जनवासे से वापस घर आ रहा था। तभी उधौली-सिरौलीगौसपुर मार्ग पर तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे रौंद दिया और मौके से फरार हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने घायल बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। रात करीब एक बजे लखनऊ ले जाते समय बालक की रास्ते में मौत हो गई।


इस पर परिजन शव लेकर घर आ गए। सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार एसयूवी फायर स्टेशन सिरौलीगौसपुर की बताई जा रही है। हादसे के बाद अनित के पिता, मां कांति देवी, भाई मुकेश, राज का रो-रोकर बुरा हाल है। अनित परिवार में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि वाहन के बारे में बताया लगाया जा रहा है। जल्द ही कब्जे में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें