बाराबंकी। जैदपुर-सिद्धौर मार्ग पर भिटौरा लखन गांव के पास तीन दिन पहले इसी गांव के अंकित कुमार का पुत्र अर्पित (8) अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था। बच्चे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ संगम कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।