फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कांशीराम कॉलोनी में फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव

Fri, 13 Nov 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के अभयनगर मोहल्ले में स्थित कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार को 18 ब्लॉक की चौथी मंजिल पर कमरा नंबर 288 में ओंकार भारती (50) का शव फंदे से लटका मिला। सुबह पड़ोसी राजीव कुमार ने उन्हें कमरे में मृत अवस्था में देखा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ओंकार मूलरूप से माती के निवासी थे। वह राजमिस्त्री थे। कुछ दिन पहले दुर्घटना में उनका एक पैर कमजोर हो गया था, जिससे कामकाज प्रभावित हो गया था। करीब 20 वर्ष पहले उनकी पत्नी इकलौते बेटे को लेकर उनसे अलग हो गई थीं। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि मामले में कोई आरोप नहीं है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें