बाराबंकी। शहर से 22 सितंबर को लापता हुआ एक बालक सोशल मीडिया की मदद से अंबेडकरनगर में मिल गया। पुलिस ने बालक को उसके परिवारीजनों के हवाले किया है। 22 सितंबर को सतीश गुप्ता निवासी पल्हरी ने अपने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम का सहारा लिया। परिवारीजन भी अपने तरीके से तलाश कर रहे थे। गुमशुदा बालक को सुभाष सिंह निवासी आनन्दनगर थाना अकबरपुर जनपद अंबेडकरनगर अपने इलाके में देखकर पहचाना और कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी। रविवार को पुलिस अंबेडकरनगर पहुंची और बच्चे को लेकर उसके परिवारीजन को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि बच्चा अकेले ट्रेन से वहां पहुंच गया था।