फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। बच्चों के साथ तटबंध पर खेल रहे एक मासूम की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसडीएम ने कहा कि जांच के लिए मौके पर लेखपाल को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के रतनजैतपुर निवासी राजकमल का बेटा लवकुश (5) गांव के अन्य बच्चों के साथ ही तटबंध पर शाम को सात बजे खेल रहा था। तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। अन्य बच्चों ने यह देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।
जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिवारीजन जब तक बच्चे को बाहर निकालते, उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसडीएम रामनगर जितेंद्र कटियार का कहना है कि हादसे की जानकारी मिली है, लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें