फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पानी भरे गड्ढे में साइकिल लेकर गिरे बच्चे की मौत

Sun, 22 Sep 2024 05:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल इलाके में घर से साइकिल लेकर निकला आठ साल का बच्चा लापता हो गया। परिजन व पुलिस उसे घंटों तक खोजते रहे। सीसीटीवी कैमरे में बच्चा एक सड़क की ओर जाते दिखा। छानबीन के दौरान फायर ब्रिगेड व पुलिस ने मकान व अस्पताल के पास पानी भरे गड्ढे से रात करीब डेढ़ बजे बच्चे का शव निकाला गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बड़ेल निवासी लवकुश रोडवेज में बस चालक है। उसके परिवार में पत्नी के साथ ही छह व आठ साल के दो पुत्र थे। शुक्रवार शाम लवकुश का बड़ा पुत्र आयुष (8) खेलने के लिए साइकिल लेकर घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
लवकुश के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में आयुष शुक्लई मार्ग की ओर जाता दिखा। छानबीन में पुलिस ने शुक्लई रोड से करीब 100 मीटर दूर बाग में एक मकान से निकलने वाले पानी के लिए खोदा गया गड्ढा देखा। मकान के पास से ही सीसी मार्ग एक अस्पताल तक गया है। गड्ढे में पाइप से खोजबीन की तो कुछ फंसा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर पंपिंग सेट से गड्ढे में भरा पानी खिंचवाया तो आयुष का शव व साइकिल पड़ी मिली। बच्चे का शव देखते ही परिजन फफक उठे।
विज्ञापन

आयुष की मौत से उसकी मां रोली व छोटा भाई अभिषेक बिलख रहे हैं। छोटा भाई बार बार कह बस यही कह रहा है कि दद्दा कहां गया अब स्कूल कैसे जाएंगे। पोस्टमार्टम हाउस में मिला लवकुश सदमे में दिखा। फिलहाल मृतक बच्चे के पिता ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें