फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पटाखे के साथ फटा ग्लास, बालक के पेट में घुसने से मौत; चीखों में बदलीं दिवाली की खुशियां

Sat, 02 Nov 2024 07:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में पटाखे के साथ ग्लास फट गया। बालक के पेट में घुसने से उसकी मौत मौत हो गई। दिवाली की खुशियां पल भर में चीखों में बदल गईं। 
विज्ञापन
बिलखते परिजन... अर्जुन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिवाली पर पटाखे दगाते समय एक पटाखे के साथ ग्लास भी फट गया। यह उछलकर सीधे एक हालक के पेट में घुस गया। कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्यारेपुर सरैया का है। गांव निवासी राजू गौतम के दो जुड़वा पुत्र 11 वर्षीय साल के करन व अर्जुन शुक्रवार को घर के बगल में पटखा दगा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार करन ने एक पटाखे को जलाते समय खेल खेल में पटाखे पर ग्लास रख दिया। जैसे ही पटाखा फूटा, साथ ही गिलास फटकर अर्जुन के पेट में घुस गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: बटेंगे तो कटेंगे पर मायावती का वार, बोलीं-बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे

केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

इसके बाद गंभीर रूप से घायल अर्जुन को परिजन बदहवास हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर देख केजीएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। सफदरगंज एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कोई सूचना नहीं मिली है। पता किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: महिला पुलिस कर्मियों का रील सोशल मीडिया पर वायरल, लोग कर रहे टिप्पणी; अधिकारियों तक पहुंची बात

जुड़वा पुत्रों के नाम रखे थे करन-अर्जुन

राजू गौतम ने फिल्म करन अर्जुन से प्रेरित होकर ही अपने जुड़वा पुत्रों के नाम करन-अर्जुन रखे थे। 11 वर्ष बाद अब इस घटना ने जुड़वा भाइयों को जुदा कर दिया। भाई की मौत से करन के आंसू थम नहीं रहे हैं। पूरा परिवार शोक में डूबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें