फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर बालिका की मौत

Sat, 03 Oct 2015 11:28 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी निजामुददीन की पुत्री रेशमा (10) शुक्रवार की सुबह घर के आंगन की पुताई करने के लिए अपनी  सहेलियों के साथ गांव के बाहर  गोड़ियन ताली तालाब से मिट्टी लेने गई थी।
विज्ञापन


तालाब से मिट्टी निकालते समय अचानक रेशमा का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। रेशमा को उसकी सहेलियों ने निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नही हो सकीं।

तालाब में बालिका के डूबने की खबर जब गांव पहुंची तो ग्रामीण व परिवारीजन मौके पर पहुंचे और बालिका को तालाब से अचेत अवस्था में बाहर निकालकर उसे सीएचसी फतेहपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर  दिया।
विज्ञापन


घरवालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल डीसी मिश्रा का कहना है कि बालिका के तालाब में डूबने का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें