फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से दिनदहाड़े 13.5 हजार लूटे

Sat, 03 Oct 2015 11:27 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश ने मुनीम को तमंचे के बट से घायल कर उसका मोबाइल व आढ़तिए का एटीएम कार्ड भी छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


रामसनेेही घाट कोतवाली क्षेत्र के कोटवा सड़क निवासी मजीद अहमद की कस्बा में ही अनाज की आढ़त है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे।

यहां दुकान का मुनीम शिव प्रसाद मिला। मजीद अंदर कमरे मे था। दुकान पर आए दोनों युवक मुनीम शिव प्रसाद से अनाज आदि के संबंध में पूछताछ कर रहे थे।

इसी बीच मजीद कमरे से बाहर आया और युवकों से पूछा की क्या पूछ रहे हो। इस पर दोनों  युवकों ने तमंचा निकाल मजीद व मुनीम शिव प्रसाद के कनपटी पर सटा दिया।

एक बदमाश ने गल्ला में रखा साढ़े तेरह हजार रुपया निकाल लिया। इसके बाद मुनीम के सिर पर तमंचे के बट से मार कर उसे घायल कर दिया और मुनीम का मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे बदमाश ने मजीद का एटीएम कार्ड ले लिया और भाग निकले। पीड़ित मजीद ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल जीएल सोनकर ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें