फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नयापुरवा गांव में फैला चिकन पॉक्स, 14 पड़े बीमार

Thu, 04 May 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम(बाराबंकी)। क्षेत्र के नयापुरवा गांव में फैले चिकन पॉक्स(छोटी माता) की चपेट में आकर 14 लोग बीमार हो गए। सूचना पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया और साफ-सफाई के प्रति जागरुक भी। नयापुरवा गांव में करीब 15 दिन से चिकन पॉक्स फैला हुआ है। इसकी चपेट में आकर मृत्युंजय, राजकुमार, सुनैना, राजन, अनुपमा, आरती देवी, अभिषेक, मयंक, नेहा, निधि, करोड़ा, लव-कुश, विनीता, दिव्यांशी सहित अन्य लोग पीड़ित है। इसके अलावा क्षेत्र के मरौचा, चमडूपुरवा सहित अन्य गांव के लोग भी इस बीमारी की चपेट में है। लोगों के शरीर में बड़े-बड़े छाले पड़े हुए हैं जो जलन पैदा कर रहे हैं। निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार को इसकी सूचना सीएचसी सिरौलीगौसपुर को दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी तथा साफ-सफाई के प्रति भी जागरुक किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि नया पुरवा गांव में खसरे की की सूचना पर टीम को भेजा गया था लोगों में खसरा नहीं चिकन पाॅक्स पाया गया है। टीम द्वारा पीड़ितों को दवाएं देने के साथ ही लोगों को साफ-सफाई के प्रति भी जागरुक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें