- देर रात लखनऊ से लेकर पहुंची 40 सदस्यीय टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। निकाय चुनाव के लिए 8.40 लाख मतपत्रों की खेप कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बृहस्पतिवार देर रात लखनऊ से पहुंच गई। कड़ी सुरक्षा में मतपत्रों काे डबल लॉक में रखवाया गया।
मतपत्रों के लिए एसओसी अनिल कुमार पांडेय को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में 40 कर्मचारियों की टीम लखनऊ मतपत्र लेने गई थी। बृहस्पतिवार देर रात टीम लखनऊ से आठ लाख 40 हजार आठ सौ मत पत्र लेकर पहुंची। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मतपत्रों को कोषागार के डबल लॉक में रखवा दिया गया। शनिवार को डबल लॉक फिर खोला जाएगा और इसमें से डाकमत पत्र निकाले जाएंगे ताकि मतदान ड्यूटी में लगे कार्मिक वोट डाल सकें। संवाद