मसौली (बाराबंकी)। नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड अवार्ड के लिए सीएचसी बड़ागांव का चयन हुआ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार को प्रधानमंत्री सम्मानित करेेंगे। इसके साथ ही सीएचसी की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
इस अवार्ड के लिए भारत सरकार की ओर से अस्पताल की जांच की जाती है। इसके तहत 28 और 29 अक्टूबर को दो सदस्यीय टीम ने ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम, लैबोरेट्री, जनरल एडमिन, फार्मेसी की बिंदुवार जांच की थी।
टीम की रिपोर्ट के बाद सीएचसी का चयन किया गया है। अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इस अवार्ड के कारण सीएचसी पर सुविधाएं बढ़ेंगी, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्र की जनता को मिलेगा।