फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जैदपुर से चांद बीबी व बंकी से उमेरा ने भरा पर्चा

Thu, 20 Apr 2023 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। निकाय चुनाव के लिए बुधवार को जैदपुर व बंकी से अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए जबकि विभिन्न निकायों में सदस्य पद के लिए 86 नामांकन पत्र दाखिल हुए। नगर पंचायत हैदरगढ़ व देवा से किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए 54 व सदस्य पद के लिए 323 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नगर पंचायत जैदपुर से निवर्तमान अध्यक्ष चांद बीबी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा। चांदबीबी पहली बार 2017 के निकाय चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब 15 सौ मतों से हराकर अध्यक्ष बनीं थीं। इसके पहले इस सीट से इनके भाई रियाज अहमद अध्यक्ष थे। महिला सीट होने के चलते चांद बीबी को चुुनाव मैदान में उतारा गया था। अब दूसरी बार चांद बीबी एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत बंकी से अध्यक्ष पद के लिए तारिक अहमद की पत्नी उमेरा खातून ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया है। उमेरा सहायता प्राप्त मदरसे में सहायक अध्यापिका हैं और वर्ष 2012 में अध्यक्षी का चुनाव लड़ चुकी हैं। 2017 में इनके पति तारिक अहमद मैदान में थे, लेकिन सिर्फ 994 मत प्राप्त हुए थे। नगर पालिका नवाबगंज में सदस्य पद के लिए चार नामांकन पत्र जमा हुए हैं। जैदपुर में 16, बंकी व सिद्धौर में तीन-तीन, सतरिख में आठ, सुबेहा व बेलहरा में चार-चार, दरियाबाद में 12, रामसनेहीघाट व रामनगर में दो-दो और फतेहपुर में 27 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
रामनगर में नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए बुधवार को बद्री विशाल त्रिपाठी ने चार सेट में नामांकन पत्र खरीदे। रामसनेहीघाट में उमाशंकर व दुर्गेश ने एक-एक, रितेश ने तीन व गजेंद्र ने दो सेट खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए बिके नामांकन

निकाय अध्यक्ष सदस्य
नपा नवाबंज- 2- 47
नपं जैदपुर- 2- 15
नपं देवा- 1- 8
नपं बंकी- 3- 15
नपं सतरिख- 1- 6
नपं हैदरगढ़- 9- 16
नपं सिद्धौर- 2- 18
नपं सुबेहा- 7- 16
नपं दरियाबाद- 0- 17
नपं रामसनेहीघाट- 7- 20
नपं फतेहपुुर- 16- 10
नपं बेलहरा- 0- 31
नपं टिकैतनगर- 0- 14
नपं रामनगर- 4- 90
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें