फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ई रिक्शे में सवार महिला के गले से उड़ाई चेन

Mon, 23 Feb 2026 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में ऑटो और ई रिक्शा में सफर करने से पहले सावधान हो जाए। महिलाओं का एक शातिर गिरोह सक्रिय है जो देवा रोड पर ई रिक्शा में सवार महिलाओं के गले से चेन उड़ा रहा है। सोमवार को शातिरों ने एक महिला के गले से 15 ग्राम की सोने की चेन पार कर दी गई। तीन दिन पहले एक शिक्षिका के साथ भी इसी तरह की वारदात हुई थी।
विज्ञापन

शिवपुरी शुगर मिल गवारी रोड निवासी शोभाराम गुप्ता के अनुसार वह अपनी पत्नी निर्मला देवी के साथ बस स्टेशन से देवा रोड की ओर ई रिक्शा से जा रहे थे। साथ में तीन महिलाएं भी सवार थीं। चालक ने शोभाराम को आगे बैठा लिया, जबकि उनकी पत्नी निर्मला देवी पीछे बैठ गई। रास्ते में एक महिला ने तबीयत खराब होने का बहाना करते हुए उनके कंधे पर सिर रख लिया। इस दौरान तीसरी महिला गोद में बच्चा संभालती रही। देवा ओवरब्रिज से पहले तीनों महिलाएं ई रिक्शा से उतर गईं। कुछ देर बाद ई रिक्शा में सवार निर्मला देवी ने महसूस किया कि उनके गले से करीब 15 ग्राम वजनी सोने की चेन गायब है। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें