फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सघन अभियान में नष्ट कराया गया खोया और दूध

Mon, 23 Feb 2026 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
माती ​स्थित दूध डेरी पर दूध नष्ट करातीं खाद्या सुरक्षा औष​​धि प्रशासन की टीम। 
विज्ञापन
बाराबंकी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को जिले में कई स्थानों पर छापे मारे। खोया, दूध, नमकीन और मसाले जैसे खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लिए गए। विभिन्न क्षेत्रों से 60 किलोग्राम खोया और 250 लीटर दूध बदबूदार पाया गया। इसके अतिरिक्त, 60 किलोग्राम फफूंद लगे खड़े मसाले भी मिले। 370 किलोग्राम कचरी व पापड़ और 90 किलोग्राम छेना भी मौके पर ही नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

नष्ट किए गए दूध और खोया की कीमत लगभग 35,000 रुपये, मसालों की कीमत लगभग 48,000 रुपये, कचरी व पापड़ की कीमत लगभग 22500 रुपये और छेना की कीमत लगभग 27,000 रुपये थी। इसके साथ ही, 20 किलोग्राम पापड़ को सीज कर विक्रय से प्रतिबंधित किया गया, जिसकी कीमत 2400 रुपये थी।
अभियान में जैनुल किराना स्टोर बिलौली बाजार फतेहपुर से नमकीन, नादा मसाले लखपेराबाग से सौंफ, कुर्सी मंडी फतेहपुर से दूध और विशुनपुर खोया भट्ठी से खोया,आमिर जनरल स्टोर जहांगीराबाद से कचरी और अंश यादव दूध डेयरी माती से क्रीम, लवकुश डेयरी दारापुर कुर्सी से पनीर, शरीक किराना स्टोर कुर्सी से कचरी, हिंदुस्तान स्वीट हाउस सिरौली गौसपुर से छेना और शहजाद किराना स्टोर बदोसराय से पापड़ का नमूना भी लिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, अर्शी फारूकी, भगवती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा और डॉ. अंकिता यादव शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें