फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: केंद्रीय टीम ने किया आवास सूची का सत्यापन

Wed, 29 Oct 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवासड़क। प्रधानमंत्री आवास के लिए बीते साल हुए आवास प्लस सर्वेक्षण कर बनाई की पात्रों की सूची का सत्यापन मंगलवार को केंद्रीय टीम ने बनीकोडर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सनौली में किया। इस सत्यापन के बाद जिले की सूची में शामिल एक लाख 12 हजार लोगों के नाम को क्लीनचिट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सनौली पंचायत में करीब चार सौ लोगों का नाम आवास प्लस सूची में शामिल है। केंद्रीय एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन प्रवीन श्रीवास्तव के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम ने सनौली पंचायत के लालगंज में मनीषा पत्नी राम प्रसाद व गुड्डू तथा अंदई गांव में मनीष कुमार का घर देखा। यह सभी लोग छप्पर के नीचे रहते मिले।
गुड्डू की पत्नी विनीता ने बताया कि 20 साल से उनका परिवार झोपड़ी में रहता है। अब तक आवास नहीं मिला है। चेयरमैन ने आवास का भरोसा दिलाया। कहा, नाम आवास की सूची में है, अब नहीं कटेगा। इसी तरह अन्य लाभार्थियों को भी चेयरमैन ने आश्वस्त किया। टीम में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी गया प्रसाद, उप महानिदेशक लखनऊ अजीत कुमार सिंह, उपायुक्त एके सिंह व जिले के पीडी डीआरडीए राकेश सिंह भी शामिल रहे। पीडी ने बताया कि आवास प्लस सर्वेक्षण सूची को केंद्रीय टीम के सत्यापन के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद शासन से लक्ष्य निर्धारण के बाद जरूरतमंदों को आवास दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें