फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया जाएगा आजादी का जश्न

Fri, 14 Aug 2015 11:03 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गुनगुनाते हुए बच्चों में एक दिन पूर्व ही स्वतंत्रता दिवस को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दिया। खास इमारताें को रंगीन झालराें से सजाने के साथ ही अधिकतर सरकारी भवनाें को रोशन करने का काम शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


शाम को हुई बारिश से थोड़ा व्यवधान तो पड़ा, लेकिन बाद में झालर सजाने का काम फिर शुरू हो गया। शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद हाथों में झंडा लिए दौड़कर उसे लहराने का बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। शाम का आसमान में छाए बादलों से मौसम खुशगवार हुआ तो बच्चे झंडे लेकर लहराते दिखाई दिए। शनिवार सुबह देशभक्ति के गीताें के बीच राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराएगा।

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व ही नन्हें-मुन्ने बच्चाें में आजादी के पर्व को लेकर हाथों में झंडा लिए दौड़कर उसे लहराने का खासा उत्साह दिखा। हाथ में झंडा लहराते बच्चे हों या फिर स्कूल में देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां देते नौनिहाल। पूर्व संध्या पर ही आजादी का महा उत्सव की खुशियां बिखरने लगीं। आजादी के जश्न का असर एक दिन पूर्व ही दिखने लगा है।
विज्ञापन


जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अब्दुल हामिद, जिला पंचायत भवन पर अध्यक्ष शीला सिंह के अलावा शहर व जिले की सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी इमारताें, स्कूलाें, निजी संस्थानाें व कार्यालयों पर झंडा फहराकर सलामी दी जाएगी। सलामी के साथ ही देशभक्ति के गीताें से बाराबंकी गुंजायमान हो जाएगा। शुक्रवार स्कूल से छुट्टी होने पर बच्चाें ने झंडा लेकर खुशी का इजहार किया। बच्चों ने अपनी साइकिल में झंडा लगाया।

सरकारी इमारताें को बिजली की रंगबिरंगी झालराें से रोशन की गई हैं। जगमग करती इमारतों के अलावा रंगीन रोशनी से जगमग करते लोगों के भवन आजादी के जशभन का जोश बयां कर रहे हैं। शाम को आसमान में छाए बादलों व हल्की बारिश से मौसम खुशगवार हो गया, एक दिन पूर्व शाम से ही देशभक्ति गीतों की धुन से वातावरण गुंजायमान हो गया है।

पूर्व संध्या पर दी सतर्कता बरतने की हिदायत
15 अगस्त के मद्देनजर पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही जिले भर में लॉज, होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हाईवे पर स्थित सभी ढाबे और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि पुलिस को चेकिंग के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की सख्त हिदायत दी गई है।

स्कूलों में पूरे दिन चला पूर्वाभ्यास
स्वतंत्रता दिवस को लेकर शुक्रवार को स्कूलों में पूर्वाभ्यास में बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। शहर स्थित कई विद्यालय के बच्चों ने देश भक्तिगीत व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। पायनियर इंटर कालेज, आरएलबी, साई इंटर कालेज आदि में बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जयपुरिया स्कूल में हाथों में तिरंगा लिए नेशनल लीडर का वेश में नन्हें मुन्ने बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें