फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजां में बिखरे जश्न-ए-गणतंत्र के रंग

Mon, 25 Jan 2016 11:26 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में गजब का उत्साह रहा। देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गुनगुनाते हुए बच्चों में एक दिन ही पूर्व जश्न का असर दिखाई दिया। सोमवार को स्कूलों में गणतंत्र दिवस को लेकर दिनभर पूर्वाभ्यास चला, तो पुलिस लाइंस में दिन भर तैयारियां हुई। पूर्वाभ्यास के दौरान कदमताल की गूंज व देशभक्ति गीत फिजांओं में गूंज उठे। स्कूल से छुट्टी होने पर बच्चों ने झंडा लिए दौड़ाकर उसे लहराने का बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन


सोमवार को स्कूल से छुट्टी होने पर बच्चों में झंडा खरीदने की होड़ लगी रही। बच्चों ने अपनी साइकिल में झंडा लगाया तो कुछ बच्चे झंडा लिए दौड़ाकर उसे लहराते देशभक्ति के गीत गुनगुनाते दिखाई दिए। गणतंत्र दिवस की समारोह को लेकर स्कूलों में पूर्वाभ्यास का दौर दिनभर चला। इस दौरान कदमताल व देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। खास इमारतों को रंगीन झालरों से सजाने के साथ ही ज्यादातर सरकारी भवनों को रोशन करने का कार्य शाम तक चलता रहा। शाम होते ही रंग-बिरंगी झालरों से इमारतें जगमग हो गईं।

महिलाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प
नशामुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में हमारा आपका सबका योगदान जुड़ना चाहिए। कहा कि देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके कौशल का विकास करें। इसके अलावा प्रत्येक संगठन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें इससे हमारा राष्ट्र और ताकतवर बनेगा। 
विज्ञापन

- अजय यादव, जिलाधिकारी

अनेकता में एकता ही हमारी ताकत
देश को आजाद कराने और संविधान लागू करने वाले महान नेताओं को नमन कर गणतंत्र का जशभन मनाएं। इस मौके पर सभी देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का संकल्प लें। जन-जन की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। उन सपूतों को भी याद करें जिन्होंने गणतंत्र की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दी। अनेकता में एकता ही हमारी ताकत है।
विज्ञापन

- अब्दुल हमीद, पुलिस कप्तान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें