फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड: आज पांच केंद्रों पर 2,604 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Tue, 17 Feb 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सीबीएसई की परीक्षाएं मंगलवार से जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, पेयजल, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 2,604 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। बाबा गुरुकुल एकेडमी, सेंट्रल एकेडमी, सेंट एंथोनी स्कूल, एमआर जयपुरिया स्कूल और हैदरगढ़ स्थित ग्रामंचल पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिला समन्वयक रवि प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर नौ अप्रैल तक चलेंगी। पहले दिन हाईस्कूल के छात्रों की गणित की परीक्षा होगी, जबकि इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से निर्धारित समय से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें