फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीआईडी को सौंपी कोठी कांड की जांच

Wed, 22 Jul 2015 10:34 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जिले में कोठी थाने में जिंदा जलाई गई महिला के मामले की जांच शासन ने सीबीसीआईडी को सौंप दी है। बुधवार शाम इस मामले में डीएम व एसपी को पत्र भेज दिया गया है।
बीते 6 जुलाई को कोठी थाने में अपने पति को छुड़ाने गई एक महिला को जिंदा जला दिया गया था। मृतका ने मृत्यु पूर्व मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में बताया था कि थानाध्यक्ष रायसाहब यादव व एसआई अखिलेश राय ने उसके साथ रेप का प्रयास व लूटपाट करने के बाद उसे जलाया है।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी एसओ व एसआई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बावजूद नामजद आरोपियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों को बचाने के लिए ही एसपी की ओर से इस मामले की जांच सीबीसीआईडी में देने के लिए शासन को पत्र भेजा गया था जिसके बाद शासन ने अब कोठी कांड की जांच सीबीसीआईडी को सौंपने का निर्देश जारी कर दिया है। इसके संबंध में डीएम योगेश्वर राम मिश्र व एसपी अब्दुल हमीद को शासन से बुधवार शाम पत्र भी भेजा गया है। हालांकि डीएम व एसपी अभी लिखित आदेश आने की बात से इंकार कर रहे हैं।

प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने बताया कि कोठी थाने में महिला के साथ हुई घटना के मामले की जांच शासन ने सीबीसीआईडी केे सौंप दिया है।


एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि कोठी थाने के बाहर महिला की अकारण मौत के मामले की जांच शासन ने सीबीसीआईडी को सौंप दी है। इस बाबत मुझे शासन के अधिकारियों से सिर्फ मौखिक जानकारी मिली है। मेरे पास अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं पहुुंचा है।


सीबीसीआईडी जांच मतलब आरोपी बचे
जिले में ऐसे  कई मामले है जिनमें आरोपियों ने अपनी पहुंच का पूरा फायदा उठाते हुए मामले की जांच सीबीसीआईडी के लिए ट्रांसफर करवा ली और इन सभी मामलों में आज तक जांच चल रही है, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है।



छह साल से चल रही जांच
वर्ष 2009 में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप मैनेजर सुशील की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में एएसपी व एक सीओ आरोपी हैं। इस घटना की जांच सीबीसीआईडी कर रही है, लेकिन दोनों पुलिस अधिकारी अभी तक जेल नहीं गए है।

बीडीसी पति की हत्या में कुछ नहीं हुआ
वर्ष 2013 में लोनीकटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव में बीडीसी पति रामनोरथ वर्मा की हत्या के मामले में लखनऊ के सपा नेता गोमती यादव समेत कई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना के कुछ दिन बाद जांच सीबीसीआईडी चली गई।
विज्ञापन


विधायक का कुछ नहीं बिगड़ा
वर्ष 2015 जनवरी माह में बहराइच जिले के इंजीनियर शिखर हत्याकांड में बसपा विधायक व उनके पत्नी नामजद थी। घटना की जांच सीबीसीआईडी भेज दी गई और अभी तक कुछ भी नहीं हो सका है। इसी तरह कोठी थाने के मामले को भी सीबीसीआईडी में भेजकर ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें