बाराबंकी। कोठी क्षेत्र में छुट्टा मवेशी के हमले में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा ग्राम शेषपुर जाहिद अली गांव में हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक गांव के उमापति मिश्र (60) सुबह खेत जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़े एक मवेशी ने उन पर हमला कर दिया। कुछ दूर भागने के बाद भी उमापति बच नहीं पाए। मवेशी के हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व में कादिरपुर गांव में मवेशी के हमले में एक किसान की मौत हो चुकी है।