फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नगर पंचायत अध्यक्ष, दो सभासद व 10 अन्य पर केस

Mon, 15 May 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। चुनाव जीतने के बाद जीत की खुशी में अध्यक्ष व सभासद के प्रत्याशी, उनके परिजन व समर्थक आचार संहिता व धारा 144 का पालन करना भूल गए। शनिवार की देररात तक शहर से लेकर नगर पंचायतों तक विजय जुलुुस निकाले गए। बंकी में पुलिस के रोकने पर भी प्रत्याशी व समर्थक नहीं माने। पुलिस ने बंकी नगर पंचायत अध्यक्ष, दो सभासद, एक सभासद पति समेत 12 लोगों के खिलाफ खिलाफ आचार संहिता व धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया। फतेहपुर में छह लोग जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला भितरी पीरबटावन से सभासद पद पर निर्वाचित हुई तराना अंजुम के पति मो.नईम द्वारा शनिवार देर रात सट्टी बाजार में विजय जुलूस निकालकर नारेबाजी की गई। इसे लेकर शहर के मुख्य बाजार का मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे समाप्त करवाया। दरोगा हरिप्रसाद उपाध्याय की तहरीर पर सभासद पति नईम व उनके करीब 40 समर्थकों के केस दर्ज किया गया।
वहीं, देर शाम को बंकी नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष इरफाना खातून की अगुवाई में विजय जुलूस निकला गया। सूचना पाकर पुलिस ने रोकने की कोशिश की मगर कोई नहीं माना। इससे यातायात बाधित हो गया। इस संबंध में दरोगा रमेशचंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर बंकी की अध्यक्ष इरफाना खातून इनके पति इकराम खान, इमरान खान, इस्लाम खान, हादी उर्फ सउद, सैफी, परवेज, सलीम, वसीम, लम्बू उर्फ अफसर अली तथा करीब 30 अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

उधर, कैलाश आश्रम वार्ड से सभासद पद पर जीते पंकज मिश्र द्वारा निबलेट को जाने वाले मार्ग पर विजय जुलूस निकला गया। दरोगा की तहरीर पर पंकज व इनके 15 अज्ञात समर्थकों पर केस दर्ज किया गया। इसी प्रकार पीरबटावन पूर्वी से सभासद पद पर निर्वाचित ताज बाबा राइन द्वारा मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर जुलूस निकालने के आरोप में सभासद व उनके करीब 60 अज्ञात समर्थकों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में मतगणना समाप्त होने के बाद विजयी उम्मीदवार के समर्थकों द्वारा जुलूस निकालने को लेकर धारा 144 का उल्लंघन माना गया। पुलिस ने रविवार को कस्बे के निजामुद्दीन, मो. अन्सार, शादाब, कालिम के साथ ग्राम डडियामऊ के अब्दुल हसीब व शरद कुमार को शांतिभंग की धारा में एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

नहीं लगाए थे नारे, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश
नगर पंचायत फतेहपुर में शनिवार शाम जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते लोगों का वाला वीडियो पाया गया था। जांच में पाया गया कि आपत्तिजनक नारे नहीं लगाए गए थे बल्कि वीडियो में वह आवाज अपलोड की गई थी। पुलिस ने वीडियो वायरल कर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ 66 डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

....................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें