फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: छात्र को सांप काटने का मामला, प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 15 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सिद्धौर ब्लॉक के कान्हवापुर प्राथमिक विद्यालय में सात वर्षीय छात्र रुद्र प्रताप को सांप काटने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए नवीन पाठक ने अस्पताल पहुंचाने के बजाय मासूम को घर भेजने का दोषी पाते हुए प्रधानाध्यापक मोहम्मद खतीब को निलंबित करने की सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न अवकाश के दौरान खेलते समय मासूम रुद्र को सांप ने काट लिया था। आरोप है कि शिक्षकों को जानकारी दिए जाने के बावजूद बच्चे को तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के बजाय करीब डेढ़ किलोमीटर दूर उसके घर भेज दिया गया। बाद में परिजनों द्वारा गंभीर हालत में बालक को पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और अंततः लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बीईओ आराधना ने भी लोहिया अस्पताल पहुंचकर बच्चे के स्वास्थ्य का हाल जाना।
बीएसए नवीन पाठक ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांप काटने की सूचना के बाद छात्र को तत्काल चिकित्सकीय सहायता देने के बजाय घर भेजना गंभीर लापरवाही है। दोषी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर मामले की विस्तार से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें